Saturday , 7 March 2026
Breaking News

वक्फ संशोधन विधेयक के पास होने पर प्रधानमंत्री मोदी क्या बोले

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक और मुसलमान वक्फ (रिपिल) विधेयक के पास होने को एक महत्वपूर्ण पल बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि इससे सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ेगी। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक और मुसलमान वक्फ (रिपिल) विधेयक का पास होना सामाजिक-आर्थिक न्याय, पारदर्शिता और समावेशी विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पल है।

PM Narendra Modi reaction on Waqf Amendment Bill passed

इससे खासतौर पर उन लोगों को मदद मिलेगी, जो हाशिये पर हैं, जिनकी आवाजें अनसुनी रहीं और जिनको अवसरों से दूर रखा गया है। पीएम मोदी ने लिखा है कि दशकों तक, वक्फ सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी थी। इससे खासतौर पर मुस्लिम महिलाओं, गरीब मुस्लिमों, पसमांदा मुस्लिमों को नुकसान पहुंचा है। संसद में विधेयक के पास होने के बाद पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा और लोगों के अधिकारों की रक्षा हो सकेगी। उन्होंने लिखा है कि अब हम एक ऐसे युग में प्रवेश करेंगे, जहां का तंत्र सामाजिक न्याय के लिए ज्यादा आधुनिक और संवेदनशील होगा।

व्यापक तौर पर हम प्रत्येक नागरिक की गरिमा को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस तरह हम एक मजबूत और ज्यादा समावेशी भारत का निर्माण कर सकते हैं। बता दें कि वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पास हो चुका है। इसके पक्ष में 288 और वि*रोध में 232 वोट पड़े है। वहीं, राज्यसभा में गुरुवार देर रात वक्फ संशोधन बिल पास हो गया है। इसके समर्थन में 128 और वि*रोध में 95 वोट पड़े है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !