नई दिल्ली: बुधवार को भूटान से लौटने के कुछ ही देर बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। यहां सोमवार शाम लाल किले के पास हुए कार वि*स्फोट में घायल हुए लोग भर्ती हैं। पीएम मोदी ने घायलों से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया है।
जिसमें लिखा है कि दिल्ली में हुए वि*स्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल गया। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। साजिश रचने वालों को इंसाफ के कटघरे में लाया जाएगा। 10 नवंबर की शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में ध*माका हुआ था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
