नई दिल्ली: समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को शाम पांच बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि, पीएम मोदी किस मुद्दे पर देश को संबोधित करेंगे, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। उनका यह संबोधन नवरात्रि की शुरुआत से एक दिन पहले होगा। दरअसल, नवरात्रि के पहले दिन यानी कि 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू होंगी।
माना जा रहा है कि इससे बड़ी संख्या में उत्पादों की कीमतों में कमी आएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि जीएसटी काउंसिल की बैठक में दो दरों वाली जीएसटी व्यवस्था पर सहमति बनी है। वित्त मंत्री के अनुसार, बैठक में 12 फीसदी और 28 फीसदी दरों के स्लैब को खत्म कर दो नई दरों 5 फीसदी और 18 फीसदी पर सहमति बनी थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
