नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर दौरे पर रहेंगे। केंद्र सरकार के प्रेस इन्फॉरमेशन ब्यूरो के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुराचांदपुर में 8,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। यह राज्य में मई 2023 में जातीय हिं*सा भड़*कने के बाद उनकी पहली यात्रा होगी। पिछले कई दिनों से इस यात्रा को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी।
चुराचांदपुर का दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि यह जिला हिं*सा से सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में रहा, जिसमें कम से कम 250 से अधिक लोगों को जा*न गई थी और हजारों लोग विस्थापित हो गए थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनकी इस यात्रा के बारे में कहा कि मणिपुर में बहुत समय से परेशानियां चल रही हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी अब वहां जा रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
