नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मोरक्को दौरे पर हैं। वहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर पर कब्जे के लिए ह*मला करने की जरूरत नहीं’ है, वह ‘भारत का हिस्सा’ है। राजनाथ सिंह ने कहा कि पीओके अपने आप आएगा। पीओके में अब मांग होने लगी है। पांच साल पहले एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मैंने कहा था कि पीओके को हम*ला कर हड़पने की जरूरत नहीं है, वह हमारा है।
पीओके के लोग स्वयं यह कहेंगे कि मैं भी भारत हूं, और वो दिन आने वाला है। भारतीय समुदाय से चर्चा में रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि वर्तमान में भारत की बात को दुनियाभर में सुना जाता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत का कद बढ़ा है। पहले इंटरनेशनल फोरम में भारत कुछ बोलता था, तो भारत की बातों को जितना गंभीरतापूर्वक लेना चाहिए था, नहीं लिया जाता था। आज, इंटरनेशनल फोरम पर भारत कुछ बोलता है तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत बोल क्या रहा है। पहले ऐसे हालात नहीं थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
