भारत के इतिहास में आज का दिन बहुत ही खास है। आज ही के दिन भारत परमाणु शक्ति संपन्न हुआ था। पोखरण में आज ही के दिन भारत ने परमाणु परीक्षण किया था। अमेरिका जैसे शक्तिशाली देशों से बचते हुए इस परीक्षण को अंजाम देना इतना आसान नहीं था।

इस परीक्षण का पूरा श्रेय उन तमाम इंजीनियर्स, सेना के अधिकारियों, वैज्ञानिकों के साथ भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पीएम के तत्कालीन मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार एपीजे अब्दुल कलाम को जाता है, जिन्होंने भारत को परमाणु शक्ति बनाया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया