Sunday , 6 September 2026
Breaking News

अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शांति भंग करने के 7 आरोपी गिरफ्तारः-

 

पप्पुलाल सहायक उपनिरीक्षक थाना रवांजना डूंगर ने भागचन्द पुत्र मोतीलाल बैरवा निवासी विजयनगर थाना रवांजना डूंगर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार टीनू सोगरवाल थानाधिकारी थाना चौथ का बरवाड़ा ने मनराज उर्फ गोलू पुत्र मुरारी लाल निवासी बिन्जारी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

इसी प्रकार दीपक कुमार हैड कांस्टेबल थाना चौथ का बरवाड़ा ने राजेश पुत्र भंवरलाल निवासी बिन्जारी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार वीर सिंह एएसआई थाना खण्डार ने कैलाश चन्द पुत्र नेनका राम निवासी चौपन्ना मोहल्ला खण्डार,  रीना पत्नी मिट्ठू निवासी छापर कॉलोनी खण्डार, कृष्णा पत्नी जगदीश निवासी छापर कॉलोनी खण्डार, हनुमान पुत्र कैलाश निवासी अल्लापुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

जुआ खेलते 2 आरोपी गिरफ्तारः-

 

प्रकाश चंद हैड कांस्टेबल थाना वजीरपुर ने भूरसिंह पुत्र सरदार निवासी खरेड़ा वजीरपुर, ब्रजेश पुत्र कल्लू निवासी खरेड़ा वजीरपुर को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपियान ग्राम खरेड़ा में सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये पाये गए जिस पर आरोपियों को मय 52 ताश के पत्ते व 580 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर आरपीजीओ में थाना वजीरपुर पर मामला दर्ज किया गया।

 

Police arrested 11 Accused in sawai madhopur

 

दर्ज मुकदमात का 1 आरोपी गिरफ्तारः-

राकेश कुमार हैड कांस्टेबल थाना चौथ का बरवाड़ा ने मुकेश पुत्र मोरपाल मीना निवासी बन्देडिया को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना चौथ का बरवाड़ा पर आईपीसी व एमएमडीआर एक्ट में दर्ज किया गया था।

 

अवैध शराब बेचता 1 आरोपी गिरफ्तारः-

 

कप्तान सिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना कोतवाली सवाई माधोपुर ने सेठी पुत्र मोहनलाल निवासी मखौली को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी ग्राम मखौली में शराब बेचते हुए पाया गया जिस पर आरोपी से अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 48 पव्वे देशी शराब के जप्त कर  एक्साइज एक्ट में थाना कोतवाली पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !