Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिले भर से पुलिस ने अलग – अलग मामलों में 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर जिला पुलिस ने अलग – अलग मामलों में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 6 गिरफ्तारी वारन्टी जयसिंह पुत्र रमेश, आजाद पुत्र साबुद्दीन, सुखचन्द, रमेश पुत्र रामजीलाल, राकेश पुत्र प्रभुलाल, कैलाश पुत्र विशन्या एवं एक वांछित आरोपी गरीबचन्द पुत्र रामकेश और ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत रूपसिंह पुत्र घमण्डीलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाए जाने हेतु अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत जिले की अलग – अलग थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

उदेई मोड़ थाना पुलिस ने दो गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भरत सिंह ने बताया की गठित टीम ने मय जाप्ता द्वारा कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी वारन्टी जयसिंह पुत्र रमेश निवासी खानपुर बडौदा गंगापुर सिटी और आजाद पुत्र साबुद्दीन निवासी काजी कॉलोनी गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया गया है।

 

Police arrested 8 accused from sawai madhopur

 

इसी प्रकार बाटोदा थाना पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक वसूली वारन्ट की राशि एक लाख तिहत्तर हजार रुपए भी बरामद किया है। थानाधिकारी रामकेश मीना ने बताया की चार गिरफ्तारी वारंटी सुखचन्द निवासी गढ़ी का बैरवा बाटोदा, रमेश पुत्र रामजीलाल निवासी महरावण्ड बाटोदा, राकेश पुत्र प्रभुलाल निवासी लाडपुरा बाटोदा एवं कैलाश पुत्र विशन्या निवासी जाखोलास बाटोदा को गिरफ्तार किया है।

 

इसी प्रकार मलारना डूंगर थाना पुलिस ने झगड़े के वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजकुमार मीना ने बताया की आईपीसी में वांछित आरोपी गरीबचन्द पुत्र रामकेश निवासी तारनपुर मलारना डूंगर को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की।

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत एक स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी  राजकुमार मीना ने बताया की ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत गठित टीम ने आईपीसी में वांछित स्थायी वारण्टी रूपसिंह पुत्र घमण्डीलाल निवासी सांकडा मलारना डूंगर को गिरफ्तार किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !