Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

शराब पीकर उत्पात मचाने व राजकार्य में बांधा उत्पन्न करने पर एक आरोपी को किया गिरफ्तार

गंगापुर सिटी में शराब पीकर उत्पात मचाने व राजकार्य में बांधा उत्पन्न करने पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी कमलेश मीना पुत्र मुड्या उर्फ मूलचन्द निवासी डौब वजीरपुर, सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार गत सोमवार को प्राधानाध्यापक रामफुल बैरवा राजकीय उच्च प्राधमिक विधालय डौब ने आरोपी कमलेश मीना के खिलाफ स्टाफ के अध्यापकों के साथ गाली गलौच करने, मारपीट करने एवं राजकार्य नहीं करने देने के मामले में रिपोर्ट दी थी।

 

जिस पर मामला दर्ज कर जाँच की गई। मामला सही पाये जाने पर आज  बुधवार को आरोपी कमलेश मीना को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है की जिला पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी आईपीएस जिला सवाई माधोपुर के द्वारा वांछित अपराधियों धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

police arrested accused for causing a bind in official work in gangapur sawai madhopur

जिस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी हिमांशु शर्मा एवं उपअधीक्षक वृत्त गंगापुर सिटी कालूराम मीना के निकटतम सुपरविजन में गठित टीमप्रभारी योगेन्द शर्मा उप निरीक्षक थानाधिकारी वजीरपुर द्वारा मुखबिर के माध्यम से राजकीय उच्च प्राधमिक विधालय डौब में कार्यरत अध्यापकों के साथ गत सोमवार को शराब पीकर अभद्रता करने वाले आरोपी कमलेश मीना पुत्र मुड्या उर्फ मूलचन्द डौब वजीरपुर जिला सवाईमाधोपुर को गिरफ्तार किया गया।

 

आरोपी को न्यायालय गंगापुर सिटी में पेश किया गया। जहां से जेसी के आदेश होने पर जेसी उपकारागृह गंगापुर सिटी में भेज दिया गया। इस दौरान पुलिस की टीम में योगेन्द्र शर्मा उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना वजीरपुर, जितेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल, विजेन्द्र सिंह कांस्टेबल, समय सिंह कांस्टेबल एवं विष्णु कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !