Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

दिनदहाड़े लूट के आरोपी को महज 24 घंटे में किया गिरफ्तार

खंडार थाना पोलिस ने दिनदहाड़े लूट के आरोपी को महज 24 घंटे अंदर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। खंडार थाना पुलिस ने लूट के आरोपी श्रीराम पुत्र अशोक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार खंडार थाने पर गत 12 फरवरी को एक रिपोर्ट प्रार्थी बाबूलाल पुत्र किस्तुरचन्द गर्ग महाजन निवासी छाण खंडार ने उपस्थित थाना होकर इस आशय की पेश कि प्रार्थी अपनी दुकान को बन्द करके प्रातः11:00 बजे घर पर जा रहे थे। रास्ते में दो अज्ञात युवक ने जेब से 11 हजार 560 रुपये निकाल कर भाग गए।

 

 

एक बदमाश ने मेरा बायां पैर पकड़ा तथा दुसरे ने मेरे पेन्ट की बांयी जेब से 11 हजार 560 रुपये निकाल लिये। जिस पर मुकदमा आईपीसी में दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए आरोपियों को ट्रेस आऊट करने के लिए एसपी सवाई माधोपुर सुनिल कुमार विश्नोई एवं सुरेन्द्र कुमार दानौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण अनिल डोरिया के निर्देशन में थानाधिकारी भगवानलाल द्वारा थाने पर टीम वीर सिंह  इन्चार्ज चौकी बहरावण्डा खुर्द के नेतृत्व में गठित की गई।

 

Police arrested accused of daylight robbery in just 24 hours in khandar sawai madhopur

 

गठित टीम ने आरोपियों की तलाश हेतु कई संदिग्ध जगहों पर दबिश दी। गत दिनांक 13 फरवरी  को मुखबिर से की सूचना मिली कि बहरावण्डा खुर्द हॉस्पीटल के पास आरोपी श्रीराम बावरी छुपा हुआ है। जिस पर टीम द्वारा दबिश दी गई एवं आरोपी श्रीराम पुत्र अशोक निवासी कच्ची बस्ती हम्मीर ब्रिज के नीचे बजरिया मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को डिटेन कर बाद पूछताछ अन्तर्गत धारा 392 आईपीसी में गिरफ्तार किया गया। साथी अभियुक्त की तलाश अभी भी जारी है।

 

साथी आरोपी  के विरूद्ध पूर्व में थाना ब्यावर जिला अजमेर में डकैती, आर्म्स एक्ट, चोरी तथा थाना भीम जिला राजसंमद में चोरी का प्रकरण दर्ज है। चालान न्यायालय में पेश हुआ है। आरोपी श्रीराम से रिकवरी के प्रयास जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में भगवानलाल थानाधिकारी, वीर सिंह सहायक उप निरीक्षक, अमृतलाल कांस्टेबल, बजरंग कांस्टेबल, मुकेश कांस्टेबल एवं अनिल कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !