Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी 24 घन्टे में दबोचा

महिला थाना पुलिस एवं कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी महज 24 घन्टे में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद जावेद पुत्र फतेह मोहम्मद को गिरफ्तार किया है।

 

 

पुलिस के अनुसार महिला थाना सवाई माधोपुर पर शहर सवाई माधोपुर में गत सोमवार को सुबह 10 बजे करीब एक नाबालिग पीड़िता के साथ आरोपी ने मोबाईल नम्बर देकर नाबालिग बच्ची को खुद का नाम गलत बता कर पीड़ित के घर में घुस गया। उसके बाद पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिस पर पीड़ित पक्ष की ओर से महिला थाना सवाई माधोपुर पर गत मंगलवार को मुकदमा दर्ज करवाया था।

 

Police arrested accused of raping a minor in 24 hours in sawai madhopur

 

 

मामले की जांच राकेश कुमार राजौरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआईयुसीएडब्लु सवाई माधोपुर को सौंपी गई थी। जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुनिल विश्‍नोई के द्वारा जिले में महिलाओं एवं नाबालिग बच्चियों के विरुद्ध होने वाले अपराधो की रोकथाम एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए गए थे।

 

 

 

एसपी के आदेश के अनुसार कार्यावाहक पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार दानोदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला थानाधिकारी एवं कोतवाली थाना के नेतृत्व में आरोपी की तलाश कर अनुसंधान अधिकारी के समक्ष पेश करने के आदेश दिए। अनुसंधान अधिकारी एवं उनकी अनुसंधान टीम व साईबर सैल ने आरोपी की तलाश कर आरोपी मोहम्मद जावेद पुत्र फतेह मोहम्मद निवासी अन्सारी मोहल्ला शहर सवाई माधोपुर को 24 घन्टे मे बापर्दा गिरफ्तार किया गया। आरपी से घटना के सम्बन्ध मे गहनता से पुछताछ जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !