Thursday , 23 April 2026
Breaking News

देशी कट्टे से फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने देशी कट्टे से फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चैधरी ने बताया कि थाना गंगापुर सिटी पुलिस ने गत 29 मार्च को धुलण्डी के दिन टोकसी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर फरियादी रमेश मीणा एवं उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की नियत से देशी कट्टे से फायरिंग करने वाले आरोपी ऋषिराज मीणा और सोनू मीणा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। साथ ही उनके कब्जे से देशी कट्टा एवं जिन्दा कारतूस बरामद करने में भी सफलता प्राप्त की है।

घटना का विवरण:- फरियादी रमेश पुत्र मीठालाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि मेरे भाई कदमी के साथ हंसराज के लड़के मोनू उर्फ मनोज ने दिपावली के समय बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसका प्रकरण थाना गंगापुर सिटी में दर्ज होकर मोनू उर्फ मनोज जेल में चल रहा है। इस प्रकरण में राजीनामा का दबाव बनाने के लिए ऋषिकेश मीणा एवं सुशील उर्फ सोनू मीणा पुत्र हसंराज मीणा निवासी टोकसी द्वारा धमका कर पत्थरबाजी की एवं जान से मारने की नियत से देशी कटटे् से फायर किया, परन्तु निशाना चूकने से गोली किसी को नहीं लगी। घटना पर हत्या का प्रयास का प्रकरण पंजीबद्व किया गया।

police arrested two accused for firing from desi katta in sawai madhopur
अपराधियों की गिरफ्तारी: घटना की सूचना वृताधिकारी गंगापुर सिटी कालुराम मीणा को फोन पर फरियादी द्वारा देने पर वृताधिकारी कालुराम मीणा, थानाधिकारी धनराज मीणा मय जाप्ता घटनास्थल पर पहुंचे। घटना में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा के निर्देशन में विभिन्न टीमों का गठन किया गया। अपराधियों के छुपने के संभावित स्थानों पर टीमों द्वारा दबिशे दी गई। टोकसी गांव के खेतों से अपराधियों की घेराबन्दी कर पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !