Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

बैग एवं मोबाईल छीनने वाले दो लुटेरों को किया गिरफ्तार

गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने बैग एवं मोबाईल छीनने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि गंगापुर सिटी में व्यापारी से बैग एवं मोबाईल छीनने वाले दो लुटेरे यासिन उर्फ बिल्ली पुत्र हिज्फुल रहमान एवं अलाउददीन पुत्र सुलेमान सलेमपुर निवासियान कुडगांव जिला करौली को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी रमेश चन्द्र शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि गत 18 मार्च को शाम को दूकान से अपने घर जा रहा था। तभी एक मोटर साईकिल पर तीन व्यक्ति सवार होकर आए और पीछे से छपटा मार कर बैग छीन कर ले गये। बैग में मोबाईल, कागजात एवं रूपये थे। रिपोर्ट पर लूट का प्रकरण दर्ज कर अज्ञात अभियुक्त की सुरागरसी एवं पतारसी की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा एवं वृताधिकारी कालुराम मीणा के निर्देश में शहर में बैग छीनने की वारदातों पर अंकुश के लिए आकस्मिक नाकाबन्दी की जा रही थी।

police arrtesd two robbers for snatching bags and mobiles in gangapur city

आज मंगलवार को आकस्मिक नाकाबन्दी के दौरान एक मोटर साईकिल पर तीन व्यक्ति सवार होकर आ रहे थे। पुलिस की नाकाबन्दी को देखकर वापिस भागने लगे। दो व्यक्तियों को पुलिस जाप्ता द्वारा घेराबन्दी कर पकड़ लिया गया और एक व्यक्ति भागने में सफल हो गया। पुलिस ने अपराधियों से लूटा गया मोबाईल एवं अन्य सामान बरामद भी किया गया है। इस दौरान पुलिस की टीम में धनराज मीणा थानाधिकारी, मोती सिंह सहायक उप निरीक्षक, विरम सिंह सहायक उप निरीक्षक, मुरारी लाल मीणा हैड कांस्टेबल, विश्वनाथ प्रताप, ऋषिकेश, बनवारी एवं योगेन्द्र कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

A broken culvert in Sawai Madhopur has caused problems, affecting everything from children's education to farming.

सवाई माधोपुर में टूटी पुलिया बनी मुसीबत, बच्चों की पढ़ाई से खेती तक सब प्रभावित

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के पुराने शहर क्षेत्र में लटिया नाले पर बनी राजबाग पुलिया …

IFWJ submitted memorandums to Collector in the name of the PM regarding Swad restaurant Jaisalmer

जैसलमेर प्रकरण पर भड़के पत्रकार, पीएम मोदी के नाम सौंपे ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के बैनर तले जैसलमेर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !