Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

43 ग्राम स्मैक एवं 2 मोटर साइकिल सहित 3 गिरफ्तार

गंगापुर सिटी पुलिस थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। सात ही उनके कब्जे से 43 ग्राम स्मैक एवं 2 मोटर साइकिल भी जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि जिला सवाई माधोपुर में मादक पदार्थो की तस्करी एवं अवैध खरीद फरोख्त करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना गंगापुर सिटी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर कुल 43 ग्राम स्मैक, दो मोटर साईकिल जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

विशेष टीम का किया गठन:- जिला सवाई माधोपुर में मादक पदार्थों के अवैध परिवहन, तस्करी, अवैध खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाॅफ कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर हिमांशु शर्मा एवं वतृाधिकारी गगांपुर सिटी कालूराम मीणा के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। इन अपराधियों पर निगरानी रखी गई एवं इनके आने जाने के रास्तों पर आकस्मिक नाकाबन्दी की गई।

अपराधियों की गिरफ्तारी: गत 29 मार्च की रात्रि को थाना गंगापुर सिटी पुलिस द्वारा थानाधिकारी धनराज मीणा के नेतृत्व में ताजपुर रोड़ पर आकस्मिक नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान दो मोटर साइकिल आती हुई नजर आई। पुलिस की नाकाबन्दी को देखकर दोनों मोटरसाइकिल को वापस घुमाकर भगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस जाप्ते के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबन्दी कर पकड़ा।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार:- पुलिस ने मुनीम पुत्र रामफल निवासी नयागांव पीलोदा को 14.6 ग्राम स्मैक एक, मोटर साईकिल, विनोद पुत्र मीस्त्री लाल निवासी नयागांव पीलोदा को 14.4 ग्राम स्मैक, एक मोटर साईकिल एवं भरत लाल पुत्र रामसहाय निवासी नयागांव पीलोदा को 14.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Drug smuggling, 43 grams smack, 2 motorcycles seized, 3 arrested in sawai madhopur
अपराधी कहाँ से स्मैक खरीद कर लाये है तथा किन लोगों के लिए काम करते है पुलिस इस बारे में अनुसंधान कर रही है। उल्लेखनीय है कि जिला पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। गत 25 मार्च को थाना रावंजना डूंगर पुलिस द्वारा नाकाबन्दी में रूप सिंह पुत्र मन्टोली निवासी नयागांव पीलोदा एवं एक नाबालिग को मोटर साईकिल पर 50 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। जिसका अनुसंधान थानाधिकारी गंगापुर सिटी द्वारा किया जा रहा था। अनुसंधान से अवैध मादक पदार्थ खरीद फरोख्त के धंधे में लिप्त अपराधियों को चिन्हित किया गया है। जिनको बाद में अनुसंधान जेल भिजवाया जा चुका है।

पुलिस टीम में शामिल लोग:- इस कार्रवाई के दौरान धनराज मीणा थानाधिकारी, पुष्पेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल, विश्वनाथ प्रताप, कैलाश, ऋषिकेश, सुरेश चन्द एवं रणधीर सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !