Saturday , 7 March 2026
Breaking News

गैंगरे*प केस में जमानत मिलने पर निकाला था जुलूस, अब वापस खाएंगे जेल की हवा

कर्नाटक: कर्नाटक की हावेरी पुलिस ने गैंगरे*प केस में जमानत पर रिहा किए गए सात लोगों को 24 घंटे के अंदर ही गिर*फ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से यह कार्रवाई तब हुई जब अभियुक्तों ने स्थानीय अदालत से जमानत मिलने के बाद दोपहिया वाहनों और कारों के काफिले में जुलूस निकाला। सातों युवक एक मुस्लिम महिला से गैं*गरेप करने के आरोप में जेल में थे। उन पर आरोप है कि इन सभी ने एक होटल के कमरे में घुसकर एक मुस्लिम महिला पर ह*मला किया था, जो एक हिंदू व्यक्ति के साथ थी।

Police Karnataka News Viral Video 24 May 25

आरोप के अनुसार, इसके बाद सातों युवकों ने महिला को कार में ले जाकर सामूहिक बला*त्कार किया। हनागल पुलिस ने शुरू में होटल कर्मचारी की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था, जिसमें गैरकानूनी रूप से भीड़ इकट्ठा करना, दं*गा, घर में घु*सपैठ, महिला की गरिमा भंग करने की नीयत से ह*मला और आप*राधिक ध*मकी जैसी धाराएं शामिल थीं। बाद में जब 28 साल की महिला ने मैजिस्ट्रेट के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दिया, तो पुलिस ने आरोपों में सामूहिक बला*त्कार (आईपीसी की धारा 376(डी)) भी जोड़ दिया।

इसके साथ ही पुलिस ने अपह*रण और यौ*न उत्पी*ड़न की धाराएं भी आरोपों में शामिल कर दीं। जनवरी 2024 में हनागल पुलिस थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक बला*त्कार मामले में कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।अदालत ने पहले 12 लोगों को जमानत दी थी। फिर इसके बाद इसी साल 20 मई को बचे 9 अभियुक्तों को भी अदालत ने जमानत दे दी। जब जमानत मिलने के बाद जुलूस निकाला गया और उनके विजय जुलूस के वीडियो वायरल हुए तब पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बीबीसी हिंदी को बताया कि हमने सभी सातों को गिर*फ्तार कर लिया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !