पटना: पटना के पारस अस्पताल में गुरुवार को चंदन मिश्रा की ह*त्या हुई थी, जिसके बाद शनिवार को इस मामले में कार्रवाई हुई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार इस मामले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में 5 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं। अस्पताल में गुरुवार को पांच लोग पि*स्तौल के साथ एक कमरे में घुसे और चंदन मिश्रा नाम के शख्स को गो*ली मा*रकर वहां से बेहद आराम से निकल गए।
सज़ायाफ़्ता चंदन मिश्रा का ताल्लुक मूल रूप से बिहार के बक्सर से था। अस्पताल में हुई घटना के सीसीटीवी फुटेज में गो*ली चलाने वालों के चेहरे पर कोई मास्क नहीं है। वो कमरे के बाहर पहुंचकर अपनी अपनी कमर से पि*स्टल निकालते हैं, कमरे में घुसकर गो*ली मारते हैं और बिना किसी जल्दबाजी या घबराहट के चले जाते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
