Sunday , 8 March 2026
Breaking News

करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर सियासत हुई तेज

भाजपा का आरोप- गहलोत सरकार ने नहीं दी सुरक्षा 

करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गत मंगलवार को हुई हत्या को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप – प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। दोनों ही पार्टियों के नेता आपस में एक – दूसरे पर कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का ठीकरा फोड़ रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिए राजस्थान में पिछली अशोक गहलोत सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि “अशोक गहलोत की सरकार के समय से ही राजस्थान प्रदेश में गैंगवार पनपे हैं”। मीडिया एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, “करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को धामकियां मिल रही थी। जिसके चलते उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी तथा प्रशासन को भी इस बारे में अवगत करवाया था। लेकिन जिस स्तर पर उन्हे सुरक्षा मिलनी चाहिए थी, उस स्तर पर नहीं मिल पाई।”

Rajasthan News Politics intensified over the murder of Karni Sena President Sukhdev Singh Gogamedi

वहीं भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इस हत्या पर कहा है कि, “राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की खबर से स्तब्ध हूँ, हम अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं जनता को विश्वास दिलाता हूं कि बीजेपी की सरकार बनते ही राजस्थान को अपराध मुक्त बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है।”

वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि, “राज्य में बीजेपी की जीत होते ही अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं”। उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस की सरकार थी तो अपराधियों को चार घंटे के भीतर ही दबोच लिया जाता था। अगर राजधानी का ये हाल है तो राज्य के बाकी इलाक़ों का क्या होगा, खुद सोचिए।”

राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की गत मंगलवार दोपहर जयपुर में घर में घूसकर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। श्याम नगर इलाक़े में उनके घर मिलने के बहाने आए तीन हमलावरों ने उनके लिविंग रूम में ही उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गंभीर हालत में मानसरोवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !