Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में 64.39 व गंगापुर सिटी में 71.89 प्रतिशत हुआ मतदान

जिले की सवाई माधोपुर और गंगापुर सिटी नगर परिषद वार्ड पार्षद चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर में 64.39 प्रतिशत एवं गंगापुर सिटी में 71.89 प्रतिशत मतदान हुआ।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन और पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने सवाई माधोपुर और गंगापुर सिटी में कई मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, कोरोना गाईडलाइन पालना का जायजा लिया तथा मतदान कार्मिकों और सुरक्षा बलों की हौसला अफजाई की।

Polling done in Sawai Madhopur and Gangapur City
कलेक्टर और एसपी ने जिला मुख्यालय पर राजबाग स्थित अम्बेडकर छात्रावास, 72 सीढ़ी , हरसहाय कटला, क्रय विक्रय सहकारी समिति, नसिया, विनोबा बस्ती विद्यालय में स्थित मतदान बूथों का निरीक्षण कर जोनल मजिस्ट्रेट से फीडबैक लिया तथा लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे मतदाताओं को कोरोना गाईडलाइन पालना करते हुये भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की।
इसके बाद गंगापुर सिटी में मिर्जापुर, अंबेडकर समिति, सोफिया स्कूल, पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर, चूली गेट, नसिया, रेल्वे स्टेशन रोड़, राउमावि गंगापुर के ब्लाॅक ए एवं बी, कृषि उपज मंडी परिसर, सालोदा मोड़ आदि के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।
सुबह 10 बजे तक गंगापुर सिटी में 20.35 और सवाई माधोपुर में 17.53 प्रतिशत मतदान हुआ। गंगापुर सिटी में 1 बजे तक 48.85 प्रतिशत तथा 3 बजे तक 63.05 प्रतिशत मतदान हुआ। सवाई माधोपुर में 1 बजे तक 42.35 प्रतिशत तथा 3 बजे तक 54.11 प्रतिशत मतदान हुआ। सवाई माधोपुर में शाम पांच बजे तक 64.39 प्रतिशत तथा गंगापुर सिटी में 71.89 प्रतिशत मतदान हुआ।
उल्लेखनीय है कि मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित था। दोनों नगर परिषदों में 60-60 वार्ड हैं।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !