नई दिल्ली: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार ‘गंभीर’ बना हुआ है। सोमवार को भी राजधानी के कई इलाकों का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 400 पार रहा। 400 पार एक्यूआई को ‘सीवियर’ यानी गंभीर श्रेणी का माना जाता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सोमवार सुबह आठ बजे आनंद विहार इलाके का एक्यूआई 404 रहा। वहीं आईटीओ में एक्यूआई 370, चांदनी चौक में 375, रोहिणी में 402 और वजीरपुर में 405 दर्ज किया गया।
सुबह आठ बजे दिल्ली के अन्य इलाकों का एक्यूआई:
- अशोक विहार – 392
- बवाना – 408
- बुराड़ी – 341
- द्वारका सेक्टर 8 – 387
- जहांगीरपुरी – 403
- नरेला – 418
- ओखला फेज़ 2 – 386
- शादीपुर – 306
- सोनिया विहार – 370
- विवेक विहार – 388
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
