Thursday , 22 October 2026
Breaking News

कोई भी गरीब, असहाय, दिहाड़ी मजदूर नहीं सोए भूखा

कोई भी गरीब, असहाय, दिहाड़ी मजदूर नहीं सोए भूखा

कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह ने बताया कि लाॅकडाउन के चलते कोई भी गरीब, असहाय, दिहाड़ी मजदूर या अन्य भूखा नहीं सोए। इसके लिए संबंधित उपखंड अधिकारी को आवश्यक रूप से माॅनिटरिंग करने तथा इसकी सुनिश्चितता तय करने के निर्देश दिए गए है।
उन्होने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम स्तर पर दो एवं पंचायत स्तर पर ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, लिपिक, शिक्षक एवं बीट कांस्टेबल की कमेटी बनी हुई है, वे आवश्यक रूप से इसकी सुनिश्चितता करेंगे। शहरी क्षेत्र में नगर परिषद आयुक्त एवं रसद अधिकारी के प्रतिनिधि इसके लिए लगातार जुटे हुए है।
उन्होंने बताया कि जिले मे गत दिवस 7 हजार 171 लोगों को फूड सामग्री का वितरण किया गया। जिसमें से 1414 लोगों को ड्राई फूड सामग्री के पैकेट तथा शेष को खाने के पेकेट सोशल डिस्टेसिंग रखते हुए दिए गए।
जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमन्द एवं निराश्रित व्यक्तियों को भोजन के लिए सूखी सामगी के पैकेट उपलब्ध करवाए जाएंगे। कोई भामाशाह या दानदाता भी भोजन सामग्री या सूखे पैकेट देना चाहे तो वो नगर परिषद आयुक्त एवं रसद अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

poor helpless daily laborers sleep hungry india lock down

आवश्यक सामानों की बनी रहेगी आपूर्ति

जिला कलेक्टर ने बताया कि आवश्यक सामग्री, दूध, किराना के सामान, सब्जी आदि की आपूर्ति लगातार बनी रहे। इसकी व्यवस्था की गई है। सप्लाई चेन को बाधित नहीं होने दिया जा रहा है। उन्होने बताया कि जिला मुख्यालय एवं प्रमुख कस्बों में 143 किराना दुकानदारों द्वारा होम डिलीवरी दी जा रही है। सब्जी के विक्रेताओं को एक स्थान पर एकत्र नहीं रहकर मोहल्लों में जाकर सब्जी विक्रय के निर्देश दिए गए है।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अति आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई चेन को नहीं रोका जाएगा। आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी नहीं हो तथा सप्लाई चेन बनी रहे इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। सप्लाई चेन के वाहनों के संबंध में पुलिस को भी निर्देशित किया हुआ है।

किसान फसल कटाई में एडवाईजरी का करें पालन

जिला कलेक्टर डाॅ. सिंह ने बताया कि किसानों की फसल कटाई का समय है। किसान फसल कटाई का कार्य कर सकता है। कटाई के कार्य के दौरान जारी की गई एडवाईजरी का पालन किया जाए। उन्होने बताया कि फसल कटाई करते समय सोशल डिस्टेसिंग रखे, दूर दूर खड़े रहे। अपने अपने ओजार का उपयोग करें तथा अन्य एडवाईजरी की पालना की जाए। इसी प्रकार चारे के वाहन आदि नहीं रोके जाएंगे। प्रत्येक व्यक्ति आपदा की घडी में हर चीज का सदुपयोग करें।

एक समय में 5 लाभार्थी से ज्यादा एकत्रित नहीं हो

प्रदेश में कोविड-19 (कोरोना वायरस) के कारण लाॅकडाउन की अवधि में उचित मूल्य दुकानों को निर्धारित समय तक खोला जाना निश्चित है, परन्तु खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आदेशानुसार यदि आवश्यकता हो तो 24 घंटे भी राशन की दुकान खोली जा सकती है।
जिल रसद अधिकारी धर्मचंद ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली की उचित मूल्य दुकानों पर एक समय में 5 लाभार्थी से ज्यादा एकत्रित नहीं हो, पांच से अधिक लाभार्थी होने की स्थिति में उन्हें थोड़ी देर बाद आने के लिए आग्रह करें। उन्होंने बताया कि उनके मध्य एक मीटर की दूरी हो, इसके लिए दुकान के बाहर एक मीटर की दूरी पर पांच गोल निशान बनाये जावें। उन्होंने ने समस्त उचित मूल्य दुकानदारों को विभागीय निर्देशानुसार आवश्यकता अनुरूप अधिकतम अवधि तक उचित मूल्य दुकान खोले रखने के लिए निर्देशित किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !