Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कर्नाटक में राजस्थान जैसे नाटक की संभावना

डीके शिवकुमार ने दिल्ली आने से किया इंकार, खडग़े का झुकाव सिद्धारमैया की ओर

कर्नाटक में कांग्रेस को भले ही पूर्ण बहुमत मिल गया हो, लेकिन अब मुख्यमंत्री का चयन मुश्किल हो रहा है। 14 मई को बैंगलुरू  में 135 विधायकों की राय जानने के लिए कांग्रेस के तीनों पर्यवेक्षक 15 मई को दिल्ली से पहुंच गए हैं। इस बीच हाईकमान ने मुख्यमंत्री पद के दोनों दावेदार पूर्व सीएम सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार को दिल्ली तलब किया है, लेकिन डीके ने दिल्ली आने से साफ इंकार कर दिया है। डीके का कहना है कि मैंने अपना काम कर दिया। अब कांग्रेस हाईकमान को निर्णय लेना है। वैसे भी आज 15 मई को मेरा जन्मदिन है और प्रदेशभर से लोग मिलने आ रहे हैं। मेरी पहली प्राथमिकता प्रदेश की जनता है। वहीं हाईकमान के बुलावे पर सिद्धारमैया भी दिल्ली पहुंच गए है।

 

 

जानकार सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े का झुकाव सिद्धारमैया की ओर है। खडग़े भी कर्नाटक से भी संबंध रखते हैं। सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाने के लिए खडग़े गांधी परिवार पर भी दबाव डाल रहे हैं। खडग़े की पक्षपात वाली भूमिका को देखते हुए डीके शिवकुमार खफा है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली जाने के बाद डीके बैगलूरू में बैठ कर ही अपने समर्थक विधायकों को एकजुट कर रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि डीके राजस्थान में सचिन पायलट वाली गलती नहीं करेंगे। 2018 में राजस्थान में पायलट ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे, लेकिन तब हाईकमान ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाया।

 

 

पायलट की यही गलती रही कि तब उन्होंने गहलोत को मुख्यमंत्री स्वीकार कर लिया और खुद उपमुख्यमंत्री बन गए। लेकिन थोड़े ही दिनों में पायलट को उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष पद गंवाना पड़ा और सचिन पायलट भीषण गर्मी में गहलोत सरकार के विरुद्ध जनसंघर्ष यात्रा निकाल रहे हैं। कर्नाटक में डीके के समर्थक राजस्थान जैसी स्थिति नहीं चाहते हैं। समर्थकों और खुद डीके को भी पता है कि यदि अभी मुख्यमंत्री का पद नहीं मिला तो फिर कभी नहीं मिलेगा।

 

Possibility of drama like Rajasthan in Karnataka

 

सिद्धारमैया मुख्यमंत्री बन गए तो फिर पूरे पांच साल जमे रहेंगे और डीके को पायलट की तरह सड़कों पर संघर्ष करना पड़ेगा। इससे अच्छा तो अभी किसी भी तरह मुख्यमंत्री का पद हासिल कर लिया जाए। डीके सामने राजस्थान के साथ साथ महाराष्ट्र का भी उदाहरण है, जहां शिवसेना के 45 विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बन बैठे हैं। डीके साथ तो 60 से भी ज्यादा विधायक बताए जा रहे हैं।

 

शपथ ग्रहण टला:- संभावना थी कि 15 मई की शाम तक कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री की शपथ हो जाएगी। इसीलिए 14 मई को कांग्रेस विधायकों की बैठक भी बुला ली गई। लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच जो लड़ाई देखने को मिली, उसकी वजह से शपथ दो तीन दिन टल गई है। इससे कांग्रेस हाईकमान खास कर गांधी परिवार भी परेशान है।

 

डीके शिवकुमार अब और त्याग करने को तैयार नहीं है। गांधी परिवार से निकटता के चलते ही डीके के कारोबार पर ईडी और अन्य जांच एजेंसियों की कार्यवाही हुई। कर्नाटक चुनाव में भी डीके करोड़ों रुपए खर्च किया है। कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में डीके ने पूरी ताकत लगा दी। डीके को उम्मीद थी कि हाईकमान उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाएगा। लेकिन अब डीके को हाईकमान की मंशा में खोट नजर आ रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !