जमैका: जमैका के इतिहास के सबसे शक्तिशाली चक्रवाती तूफान मेलिसा ने कैरेबियाई द्वीप में भीषण तबाही मचा दी है। तेज हवाओं और भारी बारिश ने घरों और बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया है। इससे कई जगहों में बाढ़ आ गई और दर्जनों लोगों की जा*न चली गई है। बुधवार को जमैका में इसका असर सबसे ज्यादा दिखा है, जब यह कैटेगरी 5 का तूफान सीधे इस इलाके से टकराया।
हैती में भी बाढ़ के कारण कम से कम 20 लोगों की जा*न गई है। जमैका में कई लोग अब भी छतों पर फंसे हैं और बिजली आपूर्ति ठप है। प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने पूरे देश में पूर्ण तबाही की स्थिति बताई है। इस तूफान के बाद देश के ज्यादातर हिस्सों में अंधेरा छा गया है और फोन सेवाएं ठप हो गई हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
