बिहार: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को घोषणा की कि वह बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि यह फैसला पार्टी के व्यापक हित में लिया गया है। पीटीआई के साथ एक विशेष साक्षात्कार में पूर्व राजनीतिक रणनीतिकार ने यह भी कहा कि जन सुराज पार्टी की ‘150 से कम सीटों पर जीत’ को हार माना जाएगा।
किशोर ने कहा कि अगर जन सुराज पार्टी बिहार चुनाव जीतती है, तो इसका देशव्यापी प्रभाव पड़ेगा। राष्ट्रीय राजनीति एक अलग दिशा में रुख करेगी। बिहार में चुनाव दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को होंगे और मतगणना 14 नवंबर को होगी। किशोर ने कहा कि पार्टी ने फैसला किया है कि मुझे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहिए।
इसलिए पार्टी ने तेजस्वी यादव के खिलाफ राघोपुर से अन्य उम्मीदवार की घोषणा की है। यह पार्टी के व्यापक हित में लिया गया फैसला है। अगर मैं चुनाव लड़ता तो इससे मेरा ध्यान आवश्यक संगठनात्मक कार्यों से हट जाता।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
