Sunday , 7 June 2026
Breaking News

उपभोक्ता क्लब की निबंध प्रतियोगिता में प्रतिज्ञा मेरोठा रही प्रथम स्थान पर 

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में योजना मंच एवं उपभोक्ता क्लब के तत्वावधान में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में आयोजित निबंध प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित किया गया। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं।

 

Pratigya Mairotha stood first in the essay competition of Consumer Club

 

प्राचार्य ने छात्रों को भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। योजना मंच व उपभोक्ता क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि योजना मंच की निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विद्या मेरोठा, द्वितीय पर दीपक सेन एवं तृतीय पर चंचल शर्मा रही तथा उपभोक्ता क्लब की निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रतिज्ञा मेरोठा, द्वितीय तुषार वैराले और तृतीय हर्षित जैन रहे। इन गतिविधियों के निर्णायक डॉ. दीपक शर्मा व डॉ. सोमेश कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम के दौरान योजना मंच व उपभोक्ता क्लब के सदस्य डॉ. प्रेम सोनवाल, डॉ. प्रियंका सैनी, प्रोफेसर परीक्षित हाडा, प्रोफेसर विमलेश सिसोदिया ने छात्रों के बौद्धिक विकास हेतु इन प्रतियोगिताओं को आवश्यक बताया। इस अवसर पर कॉलेज के संकाय सदस्य डॉ. एस.पी नापित, डॉ. पूरणमल मीणा, डॉ. कैलाश शर्मा, प्रो. मनीषा शर्मा, कैलाश आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !