Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सरकार ने जनता के साथ किया भद्दा मजाक: आशा मीना

भाडौती व रसूलपुरा में हाइवे किनारे से हटाई गई रोड़ लाइटों को वापस लगवाने की सरकार से की मांग

 

भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर भाडौती व रसूलपुरा में हाइवे मार्ग पर लगाई गई रोड़ लाइटों को यात्रा निकलते ही हटाए जाने की घटना को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीना ने सरकार द्वारा जनता के साथ किया गया भद्दा मजाक बताया है। उन्होंने बताया कि जनता को सुनहरे सपने दिखाना कांग्रेस की पुरानी नीति रही है। इसी रीति-नीति को सरकार वर्तमान में भी निभा रही है। चार साल से कुर्सी की लडाई में बिताने वाली कांग्रेस सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है। मीना ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा का 13 दिसंबर को रात्रि विश्राम देवली व देहलोद गांव में था। इसकी तैयारी को लेकर सरकारी जनप्रतिनिधियों ने विभागीय अधिकारियों पर दबाव बनाकर सड़कों की मरम्मत, सफाई, सरकारी कार्यालयों पर रंग रोगन व हाइवे पर बिजली के पोल गडवाकर रोड़ लाइटें लगवाई गई। लेकिन राहुल गांधी की यात्रा भाडौती से निकलते ही बिजली निगम के अधिकारियों ने रोड़ लाइटें हटाना शुरू कर दिया।

 

 

The State government played a cruel joke with the public - Asha Meena

 

यात्रा के आने से पूर्व निगम ने यात्रा के विश्राम स्थल से लेकर रसूलपुरा तक रोशनी के लिए हाइवे किनारे बिजली के पोल लगाकर रोशनी की व्यवस्था की थी। इससे हाइवे व बाजार रोशनी से जगमगा उठा था। ग्रामीणों को उम्मीद बंधी थी राहुल के आने से रोड़ लाइट लग गई है और अब यह रोशनी हमेशा रहेगी। इससे रात्रि के समय होने वाली चोरी की घटनाओं पर भी कुछ हद तक अंकुश लगेगा। लेकिन यात्रा के जाते ही निगम ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। राहुल के जाते ही निगम ने स्ट्रीट लाइटें हटा ली। इससे जनता में रोष व्याप्त है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए बताया कि यदि सरकार सच में जनता के हितों को सर्वोपरि मानती है तो, भाडौती व रसूलपुरा गांव में हाइवे किनारे लगाई गई रोड़ लाइटों को वापस लगवाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !