Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

प्रवासी राजस्थानी दिवस-2025: राजस्थान के वैश्विक प्रवासी 10 दिसंबर को जयपुर में होंगे एकजुट

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में 10 दिसंबर को जयपुर के जेईसीसी सभागार में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025’ के जरिए राजस्थान अपने वाइब्रेंट प्रवासी समुदाय के स्वागत करने के लिए  तैयार है। इस समारोह का उद्देश्य देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में बसे प्रवासी राजस्थानियों के राज्य के संबंधों को मजबूत करना और राज्य की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति तथा सांस्कृतिक विरासत को दुनिया भर में पहुंचाने में प्रवासियों के शानदार योगदान का उत्सव मनाना है।

 

Pravasi Rajasthani Diwas-2025 Global diaspora from Rajasthan to unite in Jaipur on December 10

 

समारोह के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का मुख्य उद्बोधन होगा, जिसमें वे प्रवासी राजस्थानी समुदाय के साथ आपसी संबंधों को बढ़ाने, राज्य के आर्थिक विकास, वैश्विक साझेदारी और गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव के लिए अपनी सरकार के विजन के बारे में चर्चा करेंगे। ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025’ के इस उद्घाटन सत्र को राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी संबोधित करेंगे। इस आयोजन की शुरुआत राजस्थान की विकास यात्रा और वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की झलक दिखाने वाली प्रदर्शनी ‘प्रगति पथ’ के उद्घाटन के साथ होगी।

 

 

इसके बाद माननीय उद्योग और वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का स्वागत उद्बोधन होगा। उद्घाटन सत्र में देश के कारोबार और उद्योग जगत की शीर्ष हस्तियां भी शामिल होंगी, जिनमें वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल और टाटा पावर के सीईओ और एमडी प्रवीर सिन्हा शामिल हैं। ये सभी राजस्थान, यहां हुए बदलाव और राज्य में उद्योग और व्यापार की संभावनाएं तथा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए जा रहे सुधारों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Tragic bus accident in Kota 16 April 26

कोटा में दर्दनाक हादसा, बस पलटी, सड़क पर गिरे यात्रियों को ट्रॉले ने कु*चला, 3 की मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन यात्रियों की …

Now bikes will extinguish fires in the small streets of Kota.

जहां नहीं पहुंचती दमकल, वहां अब दौड़ेगी बाइक, कोटा में फायर बाइक एंट्री

कोटा: कोटा शहर में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए नगर निगम अब नई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !