Saturday , 7 March 2026
Breaking News

प्रदेश में आगामी मानसून में सघन पौधारोपण का एक्शन प्लान तैयार करें

पंचायतों के सहयोग से चारागाह करें विकसित – अतिरक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज

अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज अभय कुमार ने आगामी मानसून सीजन में प्रदेश में सघन पौधारोपण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव शनिवार को शासन सचिवालय के समिति कक्ष द्वितीय में इस संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिलों में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपने जिले के जिला वन अधिकारी से समन्वय कर अन्य विभागों के सहयोग से 25 मई तक आवश्यक रूप से कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों, कार्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सामुदायिक मैदान, सड़क के किनारे आदि में खाली भूमि पर स्थानीय जलवायु के अनुकूल प्लांटेशन किया जाए।

 

इसके लिए उन्होंने सभी विभागों जैसे पंचायती राज, वन, शिक्षा ,मनरेगा, जल संसाधन, नगर निगम, हॉर्टिकल्चर, राजीविका आदि को साथ मिलकर इसे सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने के निर्देश दिए। अभय कुमार ने कहा कि पौधे लगाने के साथ ही उनकी सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि न केवल पौधे लगें बल्कि पनपें भी। पौधे लगाने से पूर्व हर एक पौधे की जिओ टैगिंग, पौधरोपण स्थल की फेंसिंग, पौधों की पर्याप्त उपलब्धता एक जून से 30 जून तक सुनिश्चित करे। साथ ही सभी जिलों में एक जुलाई से 15 अगस्त तक पौधारोपण अभियान क्रियान्वित किया जाये।

 

Prepare an action plan for intensive plantation in the state in the upcoming monsoon

 

उन्होंने कहा कि इस अभियान में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। अभय कुमार ने विशेष रूप से घास के बीज का पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए जिससे आगामी मानसून में राज्य में चारागाह विकसित हो सकें। उन्होंने कहा कि राजस्थान की अर्थव्यवस्था का मूल आधार पशुधन है। ऐसे में पशुधन के चारे के लिए व्यापक चारागाह का होना महत्वपूर्ण है। उन्होंने हर जिले को अपने घास के बीज बैंक को बढ़ाने और चारागाह को विकसित करने के निर्देश दिए जिससे नेचुरल हैबिटैट बना रहे। कृष्ण कुणाल शासन सचिव स्कूल शिक्षा ने कहा कि इस अभियान में परिवारों और समाज की जोड़ने की कोशिश करें।  शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि नवाचार कर आमजन को पौधारोपण के लिए प्रेरित करे।

 

हर विद्यालय के नोडल अधिकारी  विद्यार्थियों को पौधा लगाने को प्रोत्साहित करें और मॉनिटरिंग के लिए डैशबोर्ड और मोबाईल एप की व्यवस्था सुनिश्चित करें। रवि जैन आयुक्त एवं शासन सचिव पंचायती राज ने कहा कि मरुस्थल के प्रसार को रोकने और पशुधन के संरक्षण के लिए चारागाह को बढ़ावा देना आवश्यक है। बैठक में जिला वन मंडल अधिकारी, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जल संसाधन तथा वाटरशेड के जिला स्तरीय अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !