नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर जानकारी दी है कि उनकी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत हुई है। यह बातचीत हाल ही में अलास्का के एंकोरेज में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच हुई मुलाकात से जुड़ी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन को कॉल करने और अलास्का में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई हालिया मुलाकात पर विचार साझा करने के लिए धन्यवाद।
भारत हमेशा से यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है और इस दिशा में हर कोशिश का समर्थन करता है। आने वाले दिनों में हमारी बातचीत जारी रहने की उम्मीद है। अलास्का में ट्रंप और पुतिन की आमने-सामने मुलाकात करीब तीन घंटे चली थी। हालांकि इस बैठक से न तो यु*द्धविराम पर सहमति बनी और न ही कोई औपचारिक समझौता हुआ। दोनों नेताओं ने बस इतना कहा था कि कुछ प्रगति हुई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
