अमेरिका: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत अब कनाडा पर 25 फीसदी से बढ़ाकर 35 फीसदी टैरिफ कर दिया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से ट्रेड डील के लिए तय की गई समय सीमा के कुछ घंटे पहले ही व्हाइट हाउस ने दर्जनों देशों के लिए नई टैरिफ दरें जारी की हैं।
ये दरें सात दिनों में लागू हो जाएंगी। इससे पहले गुरुवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने मेक्सिको पर टैरिफ लगाने की समय सीमा को 90 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया है। वहीं बुधवार को ट्रंप ने घोषणा की कि एक अगस्त से भारत से अमेरिका आने वाले सभी सामानों पर 25 फीसदी टैरिफ लगेगा। इसके साथ ही उन्होंने रूस से ह*थियार और तेल खरीदने को लेकर भारत के खिलाफ अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की भी बात कही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को भारत समेत दुनिया के 100 देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
