मणिपुर: मणिपुर में जारी राष्ट्रपति शासन को 6 महीने के लिए बढ़ाने का फैसला किया गया है। यह आदेश 13 अगस्त, 2025 से प्रभावी होने वाला है। इसे लेकर राज्यसभा की ओर से एक नोटिस जारी किया गया है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार इसमें कहा गया है कि यह सदन राष्ट्रपति की ओर से संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत मणिपुर के संबंध में 13 फरवरी, 2025 को जारी की गई उद्घोषणा को 13 अगस्त, 2025 से छह महीने की अवधि के लिए जारी रखने की मंजूरी देता है। 13 फरवरी को एन बीरेन सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था। मई 2023 से राज्य में जातीय संघर्ष चल रहा है। अभी तक वहां स्थाई शांति स्थापित नहीं हो सकी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
