अल बयान संस्थान ने किया सम्मान
सवाई माधोपुर: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की TGT Urdu परीक्षा में राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के ग्राम बहतेड़ और मलारना डूंगर के 25 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इन सफल शिक्षकों का स्वागत एवं सम्मान अल बयान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, कोटा द्वारा किया गया।
संस्थान के निदेशक एवं संस्थापक एडवोकेट सैफुल इस्लाम ने सभी चयनित शिक्षकों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान के दौरान सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि योग्य मार्गदर्शन और समर्पण से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी बड़ी से बड़ी परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं।
अल बयान ग्रुप सदैव ही प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन हेतु प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।
🌟Heartiest #Congratulations!🌟
📍Behted & Malarna Dungar (#SawaiMadhopur)
We are incredibly proud to announce that the talented students from our region have successfully cleared the #DSSSB TGT Urdu examination! 🎓📚
#Success #ProudMoment #AlBayanGroupOfInstitution #Kota pic.twitter.com/OG2Nglf6yT
— Al Bayan Group of Institutions (@AlBayanKota) August 20, 2025
इस मौके पर चयनित शिक्षकों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजन एवं माता-पिता के साथ विशेष रूप से अल बयान संस्थान के संरक्षक प्रोफेसर मोहम्मद नईम फलाही (पूर्व संयुक्त सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार) को दिया। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रोफेसर फलाही ने न केवल शैक्षणिक मार्गदर्शन दिया, बल्कि कठिन समय में मानसिक संबल और आत्मविश्वास भी प्रदान किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया

