नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान में तकनीकी खराबी आई है। इस कारण प्रधानमंत्री मोदी का विमान कुछ देर देवघर एयरपोर्ट पर ही रुका रहेगा। अब जब तक तकनीकी स्टाफ विमान की दिक्कत को ठीक नहीं कर देता, विमान को देवघर एयरपोर्ट पर रुकना होगा। यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स पर दी है।
इस कारण अब प्रधानमंत्री के दिल्ली लौटने में देरी होगी। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को झारखंड में दो रैलियों को संबोधित किया। दरअसल, राज्य में आदिवासी समुदाय के आदर्श पुरुष बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर एक आयोजन किया गया था। बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर मनाया जाता है। झारखंड में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान भी होना है। यहां पहले चरण में मतदान हो चुका है। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
