प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी मंगलवार दोपहर कर्नाटक के मैसूर के पास एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से घायल हो गए। जब प्रह्लाद मोदी अपने परिवार के साथ मैसूर से बांदीपुरा की ओर जा रहे थे। उसी समय उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ। हादसे में सभी को हल्की चोटें आईं है। परिवार को मैसूर के JSS अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जानकारी के अनुसार गाड़ी में प्रह्लाद के साथ पत्नी, बेटे मेहुल, बहु भी मौजूद थे। मेहुल के बच्चे भी उस समय गाड़ी में ही थे। गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई थी और उसी वजह से ये हादसा हुआ है। जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें गाड़ी के आगे हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। गाड़ी के टायर भी फट चुके है। पुलिस ने जानकारी दी है कि सभी को हल्की चोटें आई हैं और उनका पास के ही अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया