Sunday , 8 March 2026
Breaking News

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी ये चुनौती

लोकसभा चुनाव का प्रचार जोर – शोर से चल रहा है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टी के नेता एक-दूसरे पर चुनावी मंचों से हमला बोल रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज मंगलवार को कहा कि, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देती हूं कि वो एक चुनाव बेरोज़गारी और महंगाई के आधार पर लड़ें।
वो इस आधार पर लड़ें कि उन्होंने विकास के लिए क्या किया है। जनता को बताएं कि क्या किया है और क्या करना चाहते हैं।” प्रियंका गांधी बोलीं, “दिख रहा है कि जनता बदलाव चाहती है। जनता समझ गई है कि महंगाई, बेरोजगारी बहुत बढ़ गई है। इसका इन्होंने कोई इलाज नहीं किया है। कुछ नहीं किया है इसको कम करने के लिए, इसलिए जनता नई सरकार चाहती है।”
Priyanka Gandhi challenge to Prime Minister Narendra Modi
बता दें कि प्रियंका गांधी इन दिनों अमेठी और रायबरेली में चुनाव प्रचार कर रही हैं। राहुल गांधी ने गत सोमवार को ही एक चुनावी सभा में प्रियंका गांधी का शुक्रिया अदा किया था। राहुल गांधी ने कहा था कि, “मैं जब पूरे देश में प्रचार कर रहा हूं, मेरी बहन यहां मेरे लिए ख़ून पसीना बहा रही है।”
राहुल गांधी पहली बार रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अमेठी से कांग्रेस ने स्मृति इरानी के खिलाफ केएल शर्मा को टिकट दिया है। रायबरेली से बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है।
(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !