नई दिल्ली: वायनाड से सांसद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अहमदाबाद विमान हा*दसे पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जब पूरा देश दुख में है और हमने इतने सारे लोगों को खो दिया है, तो हम सभी को एकजुट होकर इस दुख की घड़ी में एक-दूसरे का साथ देना चाहिए।
हमें उन यात्रियों के परिवारों के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज के छात्रों और बाकी सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं जतानी चाहिए, जिन्होंने इस हा*दसे में अपनी जान गंवाई है। उन्होंने यह भी कहा कि यह समझना बेहद जरूरी है कि आखिर ऐसी क्या चूक हुई जिससे इतनी बड़ी त्रासदी हुई। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मुझे भरोसा है कि जांच एजेंसियां जल्द ही सच सामने लाएंगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
