प्रियंका गांधी वाड्रा रणथंभौर में सपरिवार मनाएंगी अपना 50वां जन्मदिन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार के बीच 12 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाने के लिए रणथम्भौर पहुंची है। प्रियंका गांधी के साथ उनके पति पति रॉबर्ट वाड्रा व दोनों बच्चों के साथ आज मंगलवार सुबह 10 बजे रणथम्भौर आए हैं। प्रियंका गांधी का यहां 2 दिन रुकने का कार्यक्रम है।

उसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। प्रियंका गांधी का दौरा बहुत ही गोपनीय रखा गया है। दो दिन रणथम्भौर प्रवास के दौरान प्रियंका गांधी कांग्रेस के किसी भी स्थानीय नेता और प्रदेश के नेता से कोई मुलाकात नहीं करेंगी। प्रियंका गांधी का 12 जनवरी को जन्मदिन हैं, जहां वह अपने बच्चों और पति के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया