पंजाब: सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बाढ़ के कारण बने पंजाब के हालात पर भावुक नजर आ रहे हैं। दरअसल, लगातार हो रही बारिश और बाढ़ की वजह से पंजाब के कई इलाके जलमग्न हैं। इस दौरान कई लोगों की जा*न भी गई है। इसी पर दिलजीत दोसांझ ने वीडियो में कहा कि आज की बात मैं हिन्दी में करूंगा, ताकि बात सब तक पहुंच जाए।
उन्होंने कहा कि बाढ़ की वजह से पंजाब के हालात बहुत खराब हैं। लोगों के घर बह चुके हैं, फसलें तबाह हो चुकी हैं। पशु म*र चुके हैं। जिंदगियां बर्बाद हो गई हैं। पंजाब जख्मी है, पर हारा नहीं है। दिलजीत दोसांझ ने कहा कि बाढ़ से जितने भी प्रभावित परिवार हैं, वह उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि राशन या पानी देकर यह समस्या खत्म हो जाएगी। जब तक उनकी जिंदगियां दोबारा शुरू नहीं हो जातीं, हम सब उनके साथ हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
