कनाडा: कनाडा के ओंटारियो में 27 वर्षीय पंजाबी लड़की की ह*त्या के मामले में पुलिस ने मनप्रीत सिंह नाम के एक सं*दिग्ध के खिलाफ वारंट जारी किया है। नियाग्रा क्षेत्रीय पुलिस सेवा को पंजाब के संगरूर की निवासी अमनप्रीत कौर का श*व 21 अक्टूबर को लिंकन शहर के चार्ल्स डेली पार्क में मिला था।
पुलिस के अनुसार अमनप्रीत के शरीर पर गंभीर चो*टों के निशान थे। पुलिस ने नॉर्थ यॉर्क निवासी अमनप्रीत कौर की ह*त्या के मामले में मनप्रीत सिंह नाम के एक व्यक्ति पर ह*त्या का आरोप लगाया है। कनाडाई पुलिस के अनुसार, मनप्रीत सिंह कनाडा से भाग गया था। अमनप्रीत के परिवार के अनुसार, अमनप्रीत वर्ष 2021 में कनाडा गई थीं और एक अस्पताल में काम करके अच्छी जिंदगी जी रहीं थीं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
