पंजाब: पंजाब के मशहूर सिंगर राजवीर जवंदा का निधन हो गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि राजवीर कि एक सड़क हा*दसे में घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उनकी मौ*त हो गई। बीबीसी पंजाबी के अनुसार ये भीषण सड़क हाद*सा 27 सितंबर की सुबह हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास हुआ था।
हा*दसे के बाद राजवीर जवंदा को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीबीसी संवाददाता नवजोत कौर ने बताया कि राजवीर लगभग 11 दिनों तक वेंटिलेटर पर रहे। फोर्टिस अस्पताल ने उनकी मौ*त की पुष्टि की है। अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 8 अक्टूबर 2025 की सुबह 10:55 बजे राजवीर का निधन हो गया है। 27 सितंबर, 2025 को एक सड़क दुर्घटना के बाद उन्हें बहुत गंभीर हालत में अस्पताल लाया था। नकी रीढ़ की हड्डी और सिर पर गंभीर चोटें आई थीं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
