Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कोटा-बूंदी-झालावाड़-बारां के लाखों लोगों तक पहुंचेगा शुद्ध पेयजल

नौनेरा वृहद एवं परवन अकावद पेयजल परियोजनाओं को मिली मंजूरी

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य के प्रत्येक परिवार को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य पर तेजी से कार्य कर रहे हैं। इसी दिशा में राज्य सरकार ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना एवं परवन-अकावद पेयजल परियोजना के कार्यादेश जारी किए गए हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर कोटा-बूंदी-झालावाड़-बारां जिले के लाखों लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा।

 

Pure drinking water will reach lakhs of people of Kota-Bundi-Jhalawar-Baran.

 

सरकार द्वारा इन परियोजनाओं पर कुल 5 हजार 184 करोड़ रुपये व्यय होंगे। नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना के माध्यम से कोटा एवं बूंदी जिले के 749 गांव एवं 6 कस्बों के 1 लाख 13 हजार 287 परिवारों को हर घर जल उपलब्ध होगा। सरकार द्वारा इस परियोजना के लिए 1 हजार 661.14 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। परियोजना के अन्तर्गत कोटा एवं बूंदी के लिए 1 इन्टैक पंप गृह निर्माण, 3 जल शोधन संयंत्र निर्माण, 14 स्वच्छ जलाशय तथा 137 उच्च जलाशय का निर्माण होगा। इसके माध्यम से कोटा एवं बूंदी जिले के लिए 58.45 किलोमीटर लम्बी रॉ वॉटर राइजिंग मेन पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

 

 

 

नौनेरा वृहद परियोजना से 4 हजार 506.89 किलोमीटर लम्बी राइजिंग मेन, कलस्टर वितरण एवं ग्रामीण वितरण पाइप लाइन का निर्माण होगा। साथ ही, कोटा एवं बूंदी में कुल 14 पंप गृह निर्माण किए जाएंगे। इसी प्रकार, परवन-अकावद पेयजल परियोजना से झालावाड़-बारां-कोटा जिले के लाखों परिवार लाभान्वित होंगे। इसके माध्यम से बारां के 907, कोटा के सांगोद विधानसभा क्षेत्र 184 तथा झालावाड़ के 311 गांव सहित कुल 1 हजार 402 गांव व 276 ढाणियों को लाभ होगा तथा इन जिलों के लगभग 1 लाख 52 हजार 437 परिवारों तक शुद्ध पेयजल पहुंचेगा। इस परियोजना के लिए 3 हजार 523.16 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

 

 

 

परियोजना के अन्तर्गत कोटा एवं झालावाड़ के लिए 2 इन्टैक पंप गृह निर्माण, 2 जल शोधन संयंत्र निर्माण, 41 स्वच्छ जलाशय तथा 276 उच्च जलाशय का निर्माण होगा। इसके माध्यम से बारां-कोटा-झालावाड़ जिले के लिए कुल 661 किलोमीटर लम्बी मुख्य ट्रांसमिशन पाइप लाइन बिछाई जाएगी। परवन अकावद पेयजल परियोजना से 9 हजार 477 किलोमीटर लम्बी राइजिंग मेन, कलस्टर वितरण एवं ग्रामीण वितरण पाइप लाइन का निर्माण होगा। इन दोनों परियोजनाओं को अगस्त 2027 तक पूरा किया जाना प्रस्तावित है। जल जीवन मिशन प्रदेश में हर घर नल से जल उपलब्ध कराने के लिए एक अति महत्वकांक्षी परियोजना है। जेजेएम के अन्तर्गत इन दोनों परियोजनाओं को मंजूरी मिलने से राज्य सरकार के आमजन तक स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के संकल्प को गति मिलेगी।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !