मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बने 90 डिग्री वाले रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) की हर तरफ चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग तस्वीरें शेयर करते हुए कई सवाल पूछ रहे हैं। इसे लेकर मध्य प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने एक्स पर लिखा है कि राजधानी भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र में बने रेलवे ओवरब्रिज को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम द्वारा स्थल निरीक्षण कर लिया गया है।
उन्होंने लिखा है कि टीम द्वारा कल तकनीकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी, जिसके आधार पर आगामी निर्णय एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। केरल कांग्रेस ने एक्स पर टिप्पणी करते हुए लिखा है कि अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में विशिष्ट डिजाइन टीम ने भोपाल में इंजीनियरिंग का चमत्कार करते हुए एक समकोण पुल तैयार किया है। गणित का फार्मूला लिखते हुए कहा कि छोटे रास्ते की जगह इंजीनियरों ने लंबा रास्ता चुन लिया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
