जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में लेबर इंस्पेक्टर को आरएसी जवान ने गो*लियों से भू*न दिया। इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौ*त हो गई। आरोपी अजय की लेबर इंस्पेक्टर शंकर ने रिश्ते की बहन से सगाई कराई थी। लेकिन कुछ दिन में ही सगाई टूट गई थी। आरोप है रिश्ता टूटने के बाद भी युवती शंकर लाल के कहने पर उसे परेशान कर रही थी। इसलिए उसने शंकर लाल की ह*त्या कर दी।
यह घटना बगरू थाना इलाके में मंगलवार सुबह 6:30 बजे की है। ह*त्या के बाद आरोपी ने फुलेरा थाने में सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने बताया की अजय कटारिया (32) श्रीराम नगर, फुलेरा का रहने वाला है। दिल्ली में आरएसी में 12वीं बटालियन में पोस्टेड है। आरोपी मंगलवार सुबह जयपुर से बगरू के वाटिका में शंकर लाल के घर पहुंचा था। उस वक्त शंकर लाल मॉर्निंग वॉक के लिए निकल रहे थे। जैसे ही लेबर इंस्पेक्टर घर के गेट से निकले, अजय ने एसएलआर रा*इफल से करीब 6 राउंड फा*यर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने फुलेरा थाना में सरेंडर कर दिया।
सगाई टूटने के बाद से ही डिप्रेशन में था आरोपी:
आरोपी ने पुलिस को बताया कि शंकरलाल ने जिस युवती से उसकी सगाई कराई थी, उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस कारण उसकी युवती से कहासुनी भी हुई थी। जवान ने समझाइश की भी कोशिश की, लेकिन युवती ने उससे बात नहीं की। हालांकि, वो उसे ध*मकाती रही। आरोपी इसके लिए शंकर लाल को जिम्मेदार मानता था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
