केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के हरदोई लखीमपुर जनसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। लखीमपुर में अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस तो सीएए की विरोधी है। राहुल बाबा और अखिलेश कहते हैं कि हम सीएए हटा देंगे। इस पर अमित शाह ने कहा अरे राहुल बाबा ! आप तो क्या आपकी नानी भी ऊपर से वापस आ जाए, तो सीएए को हटा नहीं पाएंगी।

यहां अमित शाह भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार मिश्र टेनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। शाह ने आगे कहा कि अगर कहीं गलती से भी सपा या कांग्रेस सत्ता में आ गई तो राम मंदिर पर बाबरी ताला डलवा दिया जाएगा। जहां-जहां कांग्रेस की सरकार बनी है चाहे वो कर्नाटक हो या फिर आंध्र प्रदेश, वहां पिछड़ा वर्ग के 5 फीसदी आरक्षण को काटकर मुस्लिम समाज को दे दिया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया