नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और प्रमुख नेता बेगम खालिदा जिया के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन से दुखी हूं। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में अपने लंबे करियर के दौरान बांग्लादेश की राजनीतिक में अहम भूमिका निभाई है। उनके परिवार, समर्थकों और बांग्लादेश की जनता के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और प्रमुख सार्वजनिक नेता बेगम खालिदा जिया के निधन से दुखी हूं। मैं उनके परिवार, दोस्तों और उन्हें चाहने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
