चंडीगढ़: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा के पुलिस अधिकारी आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात की है। उन्होंने पुलिस अधिकारी के कथित आ*त्मह*त्या मामले में कार्रवाई की मांग की है। राहुल गांधी ने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है। एक सेवारत अधिकारी, देश समझता है कि इन पर कैसे दबाव आ सकता है। तुरंत इन अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। आप इन्हें गिर*फ्तार करिए। गलत केस लगाया गया है।
परिवार से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि परिवार एक सिंपल मैसेज दे रहा है। वे कह रहे हैं कि हमें सम्मान चाहिए। आपने हमारे पति का अनादर किया, आपने उनके करियर को खत्म करने की कोशिश की। उन्होंने आ*त्मह*त्या की। अब म*रने के बाद उन्हें सम्मान दीजिए। और अगर सम्मान नहीं देंगे तो यह हमें मंजूर नहीं है।
राहुल गांधी ने कहा कि यह एक परिवार के सम्मान की बात नहीं है, हिंदुस्तान के हर दलित भाई-बहन के सम्मान की बात है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। वाई पूरन कुमार का श*व पिछले हफ्ते चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित उनके आवास पर मिला था। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद इसे आ*त्मह*त्या का मामला बताया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
