Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पहलगाम ह*मले में घायलों से मिले राहुल गांधी

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहलगाम के चरम*पंथी ह*मले में घायल हुए लोगों से शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचकर मुलाकात की है। इसके बाद राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह से मुलाकात कर पहलगाम में पर्यटकों पर हुए चरम*पंथी हम*ले पर चर्चा की। पहलगाम में मंगलवार को चरम*पंथियों ने ह*मला किया था। इसमें 26 लोगों की मौ*त हो गई थी और कई घायल हुए थे।

Rahul Gandhi met the injured in the Pahalgam incident

मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह एक भयानक त्रासदी है। मैं यहां के हालात जानने और मदद करने आया हूं। जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों ने इस भयानक ह*मले की निंदा की है और इस समय वे राष्ट्र के साथ हैं। मैं घायल हुए लोगों में से एक से मिला हूं। मेरा प्यार और स्नेह उन सभी लोगों के साथ है, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है। मैं सभी को बताना चाहता हूं कि पूरा राष्ट्र उनके साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि हमने सरकार के साथ बैठक की और पूरे विपक्ष ने इस हमले की निंदा की। इसके साथ ही हमने सरकार द्वारा की जाने वाली किसी भी कार्रवाई को पूरा समर्थन दिया है। जो कुछ हुआ है उसके पीछे समाज को विभाजित करने का विचार है, भाई को भाई से लड़ाने की साजिश है। ऐसे में यह जरूरी है कि हर भारतीय एकजुट होकर आतं*कवादियों की नापाक कोशिश को विफल करे। उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि कुछ लोग कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों में हमारे भाइयों और बहनों पर ह*मला कर रहे हैं।

हमें इस वक्त एकजुट होकर आतं*कवाद को हराना है।राहुल गांधी ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल से भी मुलाकात की। उन्होंने मुझे घटना के बारे में जानकारी दी। मैंने उन दोनों को आश्वस्त किया है कि मैं और हमारी पार्टी उनका पूरा समर्थन करेंगे।

राहुल गांधी की घायलों से मुलाकात की तस्वीर एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस ने लिखा है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहलगाम हम*ले में घायल लोगों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। पहलगाम में हुई आ*तंकी घटना मानवता पर प्रहार है, मोहब्बत और भाईचारे को मिटाने की एक शर्मनाक कोशिश है। आ*तंक के खिलाफ हम सभी एकजुट हैं। हमें साथ मिलकर इन नफरती ताकतों को करारा जवाब देना होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !