नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जर्मनी में कहा है कि भारत में बड़े पैमाने पर रोजगार सिर्फ मैन्युफ़ैक्चरिंग सेक्टर से पैदा हो सकता है और बीजेपी ने इसे पूरी तरह से खत्म कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने ‘अंबानी और अडानी जैसे कारोबारियों के हाथों में पावर सौंप दी’ है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को जर्मनी की राजधानी बर्लिन में हर्टी स्कूल के कार्यक्रम ‘पॉलिटिक्स इज द आर्ट ऑफ लिसनिंग’ में शामिल हुए।
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारत में बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करने का सिर्फ एक ही तरीका है, और वो है मैन्युफैक्चरिंग। बीजेपी ने इसे पूरी तरह से खत्म कर दिया है। उन्होंने अंबानी और अडानी के हाथों में पावर दे दी है। इनकी दिलचस्पी मैन्युफ़ैक्चरिंग में नहीं है। अगर आप देखेंगे तो ये ट्रेडिंग कंपनियां हैं, न कि प्रोड्यूसिंग कंपनियां।
असल में इनमें से ज्यादातर भारत में चीनी प्रोडक्ट बेच रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह एमएसएमई को मजबूत करने, कृषि में रोजगार पैदा करने और मैन्युफ़ैक्चरिंग जैसे सेक्टर पर ध्यान देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में भारत में जीएसटी पूरी तरह से ‘उत्पादक वि*रोधी और उपभोक्ता समर्थक’ है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
