बिहार: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी कुछ ही देर बाद रोहतास के डेहरी ऑन सोन के नजदीक से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू करेंगे। राहुल गांधी की यह यात्रा 17 अगस्त से एक सितंबर तक चलेगी। इसमें वह 20 से अधिक ज़िलों में क़रीब 1300 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ महागठबंधन की सभी पार्टियों के नेता भी शामिल होंगे।
महागठबंधन का आरोप है कि चुनाव आयोग उसके समर्थक मतदाताओं का वोट चोरी कर रहा है। यात्रा के लिए बनाया गया सभा स्थल सासाराम जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर रोहतास में स्थित है। राहुल गांधी आज सासाराम से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ करते हुए औरंगाबाद पहुंचेंगे। ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू होने से पहले कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं। बिहार के सासाराम से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू हो रही इस यात्रा में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी शामिल हो रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
