महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में किसानों की आ*त्मह*त्या को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र और राज्य सरकार की आलोचना की है। वहीं, बीजेपी ने इसे घिनौनी राजनीति बताया है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है कि सोचिए… सिर्फ तीन महीनों में महाराष्ट्र में 767 किसानों ने आ*त्मह*त्या कर ली है। क्या ये सिर्फ एक आंकड़ा है? नहीं। ये 767 उजड़े हुए घर हैं। 767 परिवार जो कभी नहीं संभल पाएंगे। उन्होंने लिखा है कि किसान हर दिन कर्ज की गहराई में डूब रहा है।.
बीज महंगे हैं, खाद महंगी है, डीजल महंगा है.. लेकिन एमएसपी की कोई गारंटी नहीं। जब वो कर्ज माफफी की मांग करते हैं, तो उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने कहा था, किसान की आमदनी दोगुनी करेंगे लेकिन आज हाल ये है कि अन्नदाता की जिंदगी ही आधी हो रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ये सिस्टम किसानों को मा*र रहा है और मोदी जी अपने ही पीआर का तमाशा देख रहे हैं।
राहुल गांधी के पोस्ट के जवाब में बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा है कि मृ*तकों की गिनती की राजनीति घिनौनी होती है, लेकिन राहुल गांधी जैसे लोगों को आइना दिखाना जरूरी होता है। अमित मालवीय का दावा है कि कांग्रेस-एनसीपी (शरद पवार) के राज में महाराष्ट्र में 55,928 किसानों ने आ*त्मह*त्या की थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
