Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सतारा में महिला डॉक्टर की आ*त्मह*त्या पर क्या बोले राहुल गांधी बोले

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के सतारा में महिला डॉक्टर की आ*त्मह*त्या के मामले पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि यह आ*त्मह*त्या नहीं, संस्थागत ह*त्या है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि महिला डॉक्टर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोगों ने भ्रष्टाचार के लिए दबाव डालने की कोशिश की। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है कि महाराष्ट्र के सतारा में बला*त्कार और उत्पी*ड़न से तंग आकर महिला डॉक्टर की आ*त्मह*त्या किसी भी सभ्य समाज की अंतरात्मा को झकझोर देने वाली त्रासदी है।

Rahul Gandhi reaction on female doctor incident in Satara maharashtra

एक होनहार डॉक्टर बेटी, जो दूसरों का दर्द मिटाने की आकांक्षा रखती थी, भ्रष्ट सत्ता और तंत्र में बैठे अपराधियों की प्रता*ड़ना का शि*कार बन गई। उन्होंने कहा कि जिसे अप*राधियों से जनता की रक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी, उसी ने इस मासूम के खिलाफ सबसे घिनौना अप*राध किया, उसके साथ बला*त्कार और शो*षण किया। राहुल गांधी ने दावा किया है कि रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजेपी से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोगों ने उस पर भ्रष्टाचार का दबाव डालने की कोशिश भी की।

सत्ता संरक्षित आ*पराधिक विचारधारा का ये सबसे घिनौना उदाहरण है। यह आ*त्मह*त्या नहीं, संस्थागत ह*त्या है। इस हफ्ते गुरुवार को सतारा के फलटण में महिला डॉक्टर ने एक होटल में आ*त्मह*त्या की। महिला ने अपने हाथ में एक कथित सु*साइड नोट भी लिखा था। इस सुसाइड नोट में महिला डॉक्टर ने पुलिस अधिकारी और एक अन्य व्यक्ति पर रे*प सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में फ*रार आरोपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई) गोपाल बदने ने सरेंडर कर दिया है। बदने खुद शनिवार (25 अक्टूबर) को फलटण पुलिस स्टेशन में पेश हुए, हालांकि पुलिस ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !